डिण्डौरी में दो बाइक आमने सामने से भिड़ीं, दो की मौत

डिण्डौरी ; दो बाइकों की आमने समने से जोरदार भिड़ंत हुई। इस दुघर्टना में जहां एक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरे चालक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत समनापुर मार्ग पर हुई है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुये हैं जिनका उपचार जारी है।

Back To Top