CM Shivraj gwalior

ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज, कोरोना मरीजों से वीडियो काॅल पर की बात

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार ग्वालियर एवं मुरैना के दौरे पर पहुंचे। ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक ली एवं इसके साथ ही कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमित मरीजों बढ़ती संख्या के रोकथाम को लेकर चर्चा की।

मीडिया से रूबरू हुए सीएम शिवराज बोले की आवश्कता के अनुसार विस्तरों की व्यवस्था की गई और जनता के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण को रोका जाएगा। सीएम शिवराज के दौरे के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, मंत्री इमरती देवी, राज्य मंत्री भरत सिंह कुशवाहा, अनूप मिश्रा भी मौजूद रहै।

Back To Top