inderganj gwalior

ग्वालियरः इंदरगंज की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत

ग्वालियर। इंदर गंज की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया जिस आगजनी के कारण लगभग 7 लोगों की मरने की प्रथमिक जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में नीचे दुकान जबकि ऊपरी हिस्से में परिवार सदस्य निवास करते हैं। बता दें कि ग्वालियर के इंदर गंज चैराहा पर एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी है जिसमें लगभग 16 लोगों के रहने की जानकारी मिली है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि शाॅट सर्किट के कारण दुकान में आग लगने की जानकारी मिली है जिसमें लगभग 8 लोगों के आग से झुलसने की जानकारी मिली है।

Back To Top