pradhuman singh son

पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह के पुत्र का पुलिस ने काटा चालान, वीडियो हुआ वायरल

ग्वालियर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे रिपुदमन सिंह को लाॅकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन किए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा रोका गया जो मामला एक वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में बना हुआ है। वीडियो वायरल में जहा दावा किया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के बेटे रपुदमन सिंह ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया है तो वहीं यातयात प्रभारी द्वारा ऐसा कुछ भी नहीं होने की बात कही गई।

दरअसल कांग्रेस नेता पुत्र रिपुदमन तोमर अपने पेट को दिखने जा रहे थे जहां इस दौरान मास्क नहीं पहनकर स्कूटी चलाने पर यातायात पुलिस ने युवक को रोकर और चालानी कार्रवाई की। वहीं इस दौरान बनाया गया एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जबकि रिपुदमन सिंह ने अपनी गलती को मानते हुए चालान का भुगतान भी किया।

वहीं इस संबंध में पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही को सही ठहराया जबकि बेटे द्वारा गलती महसूस कर माफी मांगने की बात कही।

Back To Top