Headlines
Gwalior Aam admi party

ग्वालियर आप ने ऑक्सीजन जांच अभियान किया शुरू

ग्वालियर। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के आवाहन पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऑक्सीजन जांच अभियान का शुभारंभ किया गया है। बता दें कि ऑक्सीजन जांच अभियान के तहत ग्वालियर जोन में डोर टू डोर जाकर कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी दी जाएगी। वहीं आप प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह ने व्यापक तौर पर इस अभियान को चलाए जाने की बात की जिससे कोरोना संक्रमण को कम किया जा सके।

  • अरविंद केजरीवाल के आव्हान पर अभियान शुरू
  • डोर टू डोर जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
  • अभियान के तहत ऑक्सीजन की जांच की जाएगी
  • कोरोना संक्रमण को कम करने का प्रयास
Back To Top