कांग्रेस सांसद के काफिले को रोकने का प्रयास किया, ग्वालियर भाजपा का विरोध प्रदर्शन

ग्वालियर। एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भाजपाईयों ने जमकर विरोध किया। जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कांग्रेस विधायक मुन्ना लाल गोयल को भूमिपूजन कार्यक्रम में जाने से रोकने का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी भी की। वहीं स्थिति गंभीर होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

वहीं डॉक्टर भगवत सहाय सभागार में कार्यक्रम संबोधन के दौरान कांग्रेस सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि भाजपा के दो दो मुख्यमंत्री पहले बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह ने अस्पताल का भूमि पूजन किया लेकिन पिछले 13 सालों में एक ईट नहीं लगी हमने तो यहां पर काम पहले शुरू कराया उसके बाद भूमि पूजन किया है।

संबोधन के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वास्थ्य एवं शक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ के साथ निर्माण स्थल का मुआयना किया। समारोह में उपस्थित खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, लाखन सिंह यादव, इमरती देवी, विधायक मुन्ना लाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

Recent Posts

विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More

January 30, 2025

Republic Day 2025: अमरवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

Amarwara Republic Day 2025 Celebration: छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ… Read More

January 26, 2025

आज की टॉप खबरें: 15 साल की बेटी की 45 वर्षीय व्यक्ति से शादी, धीरेंद्र शास्त्री का महाकुंभ पर बयान और…

आज की टॉप 10 सुर्खियों में जानिए कर्नाटक के चौंकाने वाले विवाह मामले से लेकर… Read More

January 20, 2025

Top News Today: महाकुंभ की वायरल लड़की की बढ़ी मुश्किलें, अरविंद केजरीवाल पर हमला और…

Top News Today में जहां एक माला बेचने वाली लड़की की मासूमियत ने Social Media… Read More

January 18, 2025