ग्वालियर। ग्वालियर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। शहर के शिभक्तों ने शिव बारात निकाली जो कि गुप्तेश्वर मंदिर से होकर मुख्य मार्गों से होते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। बता दें कि अचलेश्वर और गुप्तेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए तथा शिवजी का जलाभिषेक किया। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में प्रसाद के रूप में फलों का वितरण किया गया। दोनों ही मंदिर प्राचीन है जिसके कारण काफी मान्यता है वहीं देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का हुजूम मंदिर में उमड़ता देखा गया।
