gwalior Purani Chhawani

ग्वालियर में राजश्री से भरा ट्रक जब्त, पुरानी छावनी पुलिस को सफलता

ग्वालियर। जिले की पुरानी छावनी पुलिस ने राजश्री से भरे ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निराली हाईवे पर ट्रक को रोककर तलाशी ली जिसमें राजश्री गुटखा सहित तम्बाकू भरा पाया गया। पुरानी छावनी थाना प्रभारी, राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक से लगभग 31 बोरा राजश्री सहित उसमें मिलाने वाला तम्बाकू जब्त किया है। जबकि ट्रक में सवार दो लेागों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रक महावीर ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है।

Back To Top