gwalior mp upchunav 2020

Gwalior MP Upchunav: लाखन सिंह बोले, बीजेपी में अब भाड़गिरी करने वाले दो नेता

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग में सबसे अधिक सीटों पर उपचुनाव होने है जहां से ही प्रदेश में सत्ता किसे हाथ में होगी यह तय होना है। इसी के चलते इन दिनों बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता ग्वालियर में सक्रीय नजर आ रहे हैं और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

  • ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर होना है उपचुनाव
  • कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज, ग्वालियर में सक्रीय
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और लाखन सिंह पहुंचे

  • बीजेपी में अब एक की जगह दो भाड़ नेताः लाखन सिंह
  • सभी 16 सीटों पर सिंधिया का विरोध हो रहाः पीसी शर्मा

ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। पूर्व मंत्री लाखन सिंह बोले कि बीजेपी में अब एक की जगह दो भाड़गिरी करने वाले नेता हो गए हैं, हालांकि सभी 16 सीटों पर कांग्रेस की जीता का दवा किया।

वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जनता और कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगाते हुए सभी 16 सीटों पर सिंधिया का विरोध होने की बात कही, जबकि अब उपचुनाव के जरिए जनता द्वारा बदला लिए जाने का दावा किया गया।

Back To Top