Gwalior Vyapar Mela

25 दिसंबर से शुरू होगा ग्वालियर व्यापार मेला

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला का 25 दिसंबर को शुभारंभ होगा जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस बार ग्वालियर व्यापार मेला कई नई सौगातें लेकर आ सकता है। ग्वालियर व्यापार मेले के चेयरमैन प्रशांत गंगवाल ने बताया कि मेला इस बार 25 दिसंबर से शुरु किया जाएगा जिसमें बुजुर्गों को बैठने की सुविधा, महिलाओं को विशेष सुविधा जबकि स्वच्छता तथा पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए इंडस्ट्रीज से बात की गई है। वहीं दूसरी ओर हाथ ठेलेवालों को भी जगह देने की प्लानिंग की जा रही है। बताया गया कि आरटीओ से वाहनों पर 50 प्रतिशत की छूट देने के लिए मुख्यमंत्री तथा परिवहन मंत्री से बात की गई है।

DOWNLOAD

Back To Top