Headlines
Janakganj Police

जनक गंज थाना प्रभारी का छाया ये अंदाज

ग्वालियर। नशा एक ऐसी बुराई है जिसका दुष्प्रभाव एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि पूरे समाज पर पड़ता है। नशा ही कई अपराधों की जड़ होता है। लेकिन जागरूकता ही इस सामाजिक कुरीति को जड़ से उखाड़ सकती है। कुछ ऐसा ही मानना ग्वालियर के जनक गंज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का है।

नशा निवारण दिवस के मौके पर जनकगंज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संजय नगर और माधव नगर क्षेत्र में जन सम्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बता नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

हल को देखकर क्षेत्र की महिलाओं एवं बुजुर्गो ने उनकी खूब तारीफ की। इस क्षेत्र में ऐसे कई परिवार है जो नशे की वजह से बर्बाद हो चुके है और कानून की सख्ती कुछ खास परिवर्तन नही ला पाई है। लेकिन पुलिस के सकारात्मक रवैये से क्षेत्र के लोगो ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनकगंज थाना परिसर में 40 पौधो का रोपण भी किया गया।

Back To Top