ग्वालियर में सफाई कर्मचारी के दोनों पैर कटे

Gwalior – ग्वालियर में राज सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से नगर पालिका निगम में सफाई कर्मचारी का काम करने वाले राहुल खरे के काम करते समय दोनों पैर कट गए। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक युवक की ड्यूटी थी लेकिन उसके बाद भी नगरपालिका निगम के कर्मचारी युवक को काम कराने ले गए। इस दौरान काम करते समय युवक के दोनों पैर वाहन के रस्सा में फस गए जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि युवक को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है जहां उपचार जारी है। परिजनों ने बताया गया कि घटना के बाद भी राज सिक्योरिटी का प्रबंध हालात जानने नहीं पहुंचा। VIDEO

 

Back To Top