MP Minister pradhumn singh

ग्वालियर में तड़के सुबह अस्पताल पहुंचे मंत्री प्रद्युमन सिंह

ग्वालियर। MP सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सुबह तड़के जयपुर से लौटते ही सबसे पहले बिरलानगर प्रसुति गृह एवं हजीरा स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा सर्दी के दौरान अस्पतालों में मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

  • जयपुर से ग्वालियर लौटते ही किया दौरा
  • बिरलानगर प्रसुति गृह एवं हजीरा सिविल अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री
  • कड़ाके की ठंड में मरीजों का हाल जाना
  • अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

जयपुर प्रवास से ग्वालियर आते ही ऊर्जामंत्री, बिरला प्रसूतिगृह पहुंचे एवं वहां भर्ती महिलाओं व उनके परिजनों से बातचीत की तथा मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। इसके साथ ही हजीरा स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे ऒर वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। लोगो को खुश देख मंत्री जी भी खुश दिखे । यही हैं एक जनसेवक की पहचान। मंत्री ने सिविल अस्पताल में उपयोग होने वाले उपकरणों की स्थिति भी देखी तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित स्टाफ को दिए।

Back To Top