Rajnath Singh

ग्वालियर पहुंचे राजनाथ सिंह, स्व.शारदा देवी जी को श्रद्धांजलि

ग्वालियर। ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पहुंचकर स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया से रूबरू हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह तोमर पार्टी के वरिष्ठ नेता है तथा केंद्रीय मंत्री मंडल के सहयोगी जिनकी माता जी के निधन के बाद वह अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDEलैब के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की जबकि तेजस एक्सप्रेस के अनुभव को शानदार बताया। वहीं देश की सुरक्षा के सवाल पर राजनाथ सिंह बोले कि सेना के जवान भारत देश को सुरक्षित रखने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

DOWNLOAD

Back To Top