Minister Pradhuman Singh

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर लगाए आरोप, महिला बोली- गरीबों की भी तो सुनें मंत्री जी

ग्वालियर। कमलनाथ सरकार में मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से जब मीडिया ने गरीबों द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में सवाल किए तो मंत्री मीडिया के सवालों का जवाब ना देते हुए दूरी बनाते दिखाई दिए। दरअसल ग्वालियर के वार्ड 17 में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ करने पहुंचे मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से कुछ महिलाओं ने गरीबी तथा स्वास्थ्य की बेहाल हालात को लेकर अपनी समस्या सुनाने पहुंची तो महिला ने आरोप लगाया कि मंत्री ने उनकी सुनवाई नहीं की। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान मंत्री से मिलने पहुंची कुछ महिलाओं ने गरीबों के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। महिलाओं ने गरीबी रेखा कार्ड नहीं बनने, सरकारी अस्पताल में मरीज का सही से इलाज नहीं होने तथा बेरोजगारी को लेकर अपनी नाराजगी जताई।

Back To Top