Khirkiya Govt Hospital

खिरकिया के डाॅक्टर पर महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप, हुई जांच

हरदा। जिले के खिरकिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर एसडीएम तथा सीएमएचओ द्वारा जांच पड़ताल की गई। दरअसल विगत दिनों अस्पताल के डाॅक्टर आरके विश्वकर्मा पर एक महिला तथा परिजनों के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था जिसकी शिकायत थाना में भी की गई थी, इस संबंध में अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकाॅर्डिंग को भी परखा गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से भी बयान लिए गए हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top