नई दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्य प्रदेश के इंदौर ने चौथी बार जीत का चौका लगाया है। बता दें कि 2020 स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर को देश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट को जारी कर दिया है जिसमें लगातार चौथी साल मध्य प्रदेश के इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
वहीं दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र की नवी मुंबई को चुना गया है। बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग आयोजित करते हुए यह घोषाएं की गई।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह तथा गुजरात के सीएम विजय रुपाणी को इस सफलता पर बधाई देते हुए लोगों के समर्पण की तारीफ की।
बता दें कि 1 से 10 लाख की जनसंख्या में इंदौर को पहला स्थान मिला है और 2017 से इंदौर, पहले स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है। हालांकि मध्य प्रदेश ने पूरे देश में गौरव बढ़ाया है, 2020 स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत यह घोषणा की गई है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More