जबलपुर। महाराष्ट्र के औंरंगाबाद में हुए रेल हादसे में मारे गए मध्यप्रदेश के 16 मजदूरों के शवों को एक विशेष ट्रैन लेकर जबलपुर पहुंची। जानकारी के मुताबिक शहडोल और उमरिया जिलों के 16 मजदूरों के शवों को लेकर ट्रेन को शहडोल के लिए रवाना किया गया।
वहीं दूसरी ओर लाॅकडाउन में फसे लगभग 1329 मजदूरों को भी गृह क्षेत्र पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन से जबलपुर लाया गया, जिसके बाद बसों के माध्यम से सभी को गृह जिलों के लिए सुरक्षा के एहतिहात बरतते हुए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि जबलपुर से लगभग 50 बसों के माध्यम से मजदूरों को भिंड, दतिया, बालाघाट, सिवनी, मंडला जिलों सहित उत्तरप्रदेश भेजने का जिला प्रशासन ने दावा किया है।
