जबलपुर। सबसे व्यस्ततम चौराहे कहे जाने वाले कटंगा के पास देर रात अचानक एक चलती कार में आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के बाद यह कार पूरी तरह से जल चुकी है वहीं कार में आग लगते ही उसमें सवार दो युवक ने आनन फानन में कूदकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि यह कार गुप्तेश्वर निवासी युवक की है, जो युवक अपने एक साथी के साथ सदर तरफ से रामपुर की ओर जा रहा था तभी कटंगा के पास उनकी चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही दोनों युवक तुरंत कार से बाहर निकल आए पर जब तक युवक कार में लगी आग को बुझाते तब तक आग ने विकराल रूप ले चुकी थी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।
बहरहाल कार में आग लगने के बाद गोरखपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More