jabalpur school viral video

जबलपुर में स्कूल प्रबंधन और छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

जबलपुर के एक स्कूल में छात्राओं और प्रबंधन के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. स्वामी अय्यप्पा स्कूल का यह वीडियो है जहां कुछ छात्राओं सहित अभिभावक और स्कूल प्रबंधन के बीच मारपीट हुई. छात्राओं ने बताया कि अपने रिजल्ट को लेकर स्कूल प्रबंधक से बात करने पहुंची थीं. मामले के बाद छात्राओं सहित अभिभावकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एडिशनल एसपी रोहित कशवानी से ज्ञापन देकर शिकायत की. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.

Back To Top