जबलपुर में पाँच और मरीज कोरोना पॉजिटीव, एक की मौत

जबलपुर – कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे जबलपुर में 21 मार्च से लगातार लॉक डाउन के बाद भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटीव केसों के बाद जबलपुर में पहली कोरोना वायरस से मौत की खबर सामने आई है साथ ही पाँच और केस आज पॉजिटीव मिले है। ICMR से मिली रिपोर्ट में राठौर परिवार के चार और केस पॉजिटिव आए है जबकि एक केस हनुमानताल निवासी 62 साल की महिला है। हालांकि महिला की कल मेडिकल कॉलेज में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी पर सतर्कता बरतते हुए महिला का मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सेम्पल लेकर ICMR भेजा था।

जबलपुर में एक ही दिन में मिले 6 कोरोना वायरस पॉजिटीव केस – ICMR से मिली रिपोर्ट में बताया गया कि सुरेंद्र राठौर परिवार केचार और केस पॉजिटीव है। संक्रमित मिले केस में रीतिक राठौर उम्र 20 बर्ष , रामसिंह उम्र 54 बर्ष , महक राठौर उम्र 15 बर्ष एवं जगदेव सिंह उम्र 70 बर्ष मिले है ये सभी पूर्व में संक्रमित पाये गये सुशील राठौर के परिवार से हैं। जबकि एक पॉजिटिव रिपोर्ट हनुमानताल चांदनी चौक निवासी 62 बर्षीय शायदा बेगम की मिली है जो कि कल उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज पहुंचने के पूर्व ही मृत्यु हो गई थी।

ICMR  भेजे गए थे 40 सेम्पल – ICMR लैब से आज कुल 40 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स प्राप्त हुई है । पांच पॉजिटिव रिपोर्ट्स के अलावा शेष निगेटिव आई है। इसके पहले सुबह इन्दौर से आये मण्डला जिले के बिछिया निवासी 20 बर्षीय धर्मेंद्र सिंह को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था । इस तरह आज सोमवार को छह कोरोना संक्रमित प्रकरण जबलपुर में पाये गये हैं । इसमें से एक सायरा बेगम की मृत्यु हो चुकी है।

जबलपुर में पॉजिटीव केसों की संख्या पहुँची 26,पहली कोविड 19 मृत्यु भी की गई दर्ज

जबलपुर में कोरोना वायरस पॉजिटीव मरीजो की संख्या आज बढ़कर 26 पहुँच गई है इसमें एक महिला की वायरस से मौत है जो कि जबलपुर जिले में पहली मौत है।हालांकि कोरोना वायरस से अभी तक 6 केस ठीक भी हो गए है जिन्हें उनके घर भेज दिया गया है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024