जबलपुर। मूसलाधार बारिश के दौरान 2 मंजिला मकान गिरने की सूचना मिली है। बता दें कि घटना के दौरान घर में लगभग 5 लोग मौजूद होना बताए जा रहे है जिनमें से 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू दल सहित जिला कलेक्टर भरत यादव भी जायजा लेने पहुंचे।
दरअसल बीते तीन दिनों से जबलपुर में बारिश हो रही है जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। जबलपुर के फूटाताल साठिया कुआ स्थित दो मंजिला मकान बारिश के चलते अचानक गिरने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक जैन परिवार का यह पुश्तैनी मकान है जो कि बारिश के दौरान गिरा है, वहीं इस दौरान घर में लगभग 5 लोगो की दबने की बात सामने आ रही है दो बच्चे, एक पुरुष व 2 महिलाये शामिल हैं। हालांकि एसडीआरएफ की टीम व नगर निगम बचाव दल ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More