जबलपुर। शहर के बीचों बीच स्थित मदन महल पहाड़ी पर देर शाम अचानक आग लगने के बाद अफरी तफरी मच गई। बता दें कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन जंगल में आग लगने की सूचना के तत्काल बाद मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सहित फायर बिग्रेड अमला पहुंचा जिसके बाद आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
दरअसल जबलपुर शहर के बीचोबीच स्थित मदन महल पहाड़ी में जैसे ही आग लगी वैसे ही आसपास का पूरा इलाके में हड़कंप मच गया लिहाजा स्थानीय लोगों ने तुरंत ही वन विभाग और नगर निगम सहित दमकल को सूचना दी। आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मदन महल पहाड़ी में हमेशा से ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। हालांकि आग को समय पर काबू में लाना जरूरी है जिससे आसपास के शहरी इलाके सुरक्षित रह सकें।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More