जबलपुर। कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत के बाद डाॅक्टर्स टीम की देखरेख में सुरक्षा के पूरे एहतिहात बरतते हुए मोक्ष संस्था के सदस्यों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि आर के पांडेय नामक 61 वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव मरीज की उपचार के दौरान मौत होने के बाद पूरी सुरक्षा में अंतिम संस्कार हुआ।
बताया जा रहा है कि आरके पांडेय को कुछ दिन पहले ही मेडिकल काॅलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था जहां सुबह के समय तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वहीं मोक्ष संस्था सदस्यों सहित डाॅक्टर्स टीम की देखरेख में चोहानी श्मशान में अंतिम संस्कार हुआ।
जानकारी के मुताबिक स्व. आरके पांडे के बेटा स्वीजरलैंड में एवं बेटी विशाखापत्तनम में रहती है। जबलपुर में वह अपनी पत्नी के साथ रहा करते थे, इसलिए दोनो बच्चे दाह संस्कार में शामिल नही हुए लिहाजा मोक्ष संस्था ने उनका अंतिम संस्कार किया। इससे पहले भी संस्था महरूम शायदा बेगम को सुपर्दे खाक कर चुकी है।
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More