Jabalpur mutkidham

जबलपुर में अंतिम संस्कार के लिए निःशुल्क लकड़िया उपलब्ध करा रहे समाजसेवी

जबलपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगातार मौतों के आंकडे बढ़ने के बाद अब अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की कमी आने लगी है। ऐसे में जबलपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था जबलपुर के मुक्तिधाम में कराई जा रही है। जबलपुर के चैहानी व तिलवारा घाट मुक्तिधाम में सेवा भारती संगठन द्वारा मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क लकड़िया उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत भी जबलपुर नगर निगम द्वारा अंतिम संस्कार यहीं कराया जा रहा है।

Back To Top