झाबुआ नवागत कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने संभाला पदभार

Jhabua – झाबुआ जिले के नवागत कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। जानकारी के मुताबिक झाबुआ कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले प्रबल सिपाहा देवास अपर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत, मंडला एवं कई महत्वपूर्ण पदों पर दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। शासन द्वारा प्रबल सिपाहा को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के संचालक पद से कलेक्टर झाबुआ पद पर पदस्थ किया गया है। VIDEO

Back To Top