Morena

मुरैना में दो प्लेन क्रैश पर एक्सपर्ट का क्या कहना है, जानें – Morena Plane Crash Update

Morena Plane Crash : मुरैना में इंंडियन एयरफोर्स के सुखोई-30 और मिराज-2000 फाइटर जेट के क्रैश होने की बड़ी खबर सामने आई है. इस हादसे में एक की मौत जबकि 2 पायलट सुरक्षित मिलने की प्राथमिक जानकारी मिली है. बता दें कि ये दुर्घटना सुबह 10 बजे हुई जिन प्लेन ने ग्वालियर से अभ्यास के लिए उड़ान भरी थी. हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम शिवराज समेत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सेना से जुड़े अधिकारियों ने भी दुख जताते हुए जानकारी साझा की. बता दें कि ये दुर्घटना मुरैना जिले के पहाड़गढ़ में हुई जहां जंगल में प्लेन क्रैश हुए. लोगों के मुताबिक उन्होने आसमान में आग लगते हुए तेज गति से जमीन की ओर जाते हुए प्लेन को देखा जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पायलट को बचाने का प्रयास किया गया. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

इसीलिए खास हैं ये विमान

मिराज-2000 की खासियत की बात करें तो ये विमान ​ये 47 फीट लंबाई है. ये विमान 13800 किलो गोला बारूद के साथ 2336 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उड़ सकता है. ये फाइटर जेट 125 राउंड गोलियां प्रति मिनट दागता है. वहीं पहली बार इस फाइटर जेट ने 1970 में उड़ान भरी थी, यहां तक कि इसकी कारगिल युद्ध में भी बड़ी भूमिका रही थी.  सुखोई- 30 की बात करें तो ये खतरनाक लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है. सुखोई को रूस और भारत ने मिलकर बनाया है जो कि 2120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने IAF चीफ से बात करते हुए दुर्घटना की जानकारी ली. मामले की जांच के लिए कोर्ट आॅफ इंक्वायरी कमेटी भी गठित कर दी गई है ​जो कि किसी भी प्रकार की चूक को लेकर अपनी बात को स्पष्ट करेगी. एक्सपर्ट प्रफुल्ल बख्शी एक्सरसाइज के दौरान हो सकता है कि संपर्क टूटने से कम्यूनिकेशन नहीं हो पाया जिसके कारण दोनों आपस में टकरा गए. वहीं फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर की टेस्टिंग के बाद स्थिति क्लीयर होने के साथ ही दो पायलट भी सुरक्षति है जिनके उपचार के बाद सारी स्थितियां समझ आ सकेंगीं.

 

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024