Morena

Nirar Wali Mata : मध्यप्रदेश में माता का अनोखा मंदिर, दूर हो जाती है आँखों की बीमारी

Nirar Wali Mata : मध्यप्रदेश में एक आस्था का मंदिर ऐसा भी है जहां लोग अपनी आँखों की बीमारी दूर करने के लिए आते हैं. जी हां, निरार वाली माता का ये अनोख मंदिर बना हुआ है मुरैना जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर पहाड़गढ़ के जंगलों में. यहां दूर दूर से लोग आकर अपनी आँखों की बीमारी दूर करने के लिए माता के समक्ष अर्जी लगाते हैं. मंदिर में खासकर हर साल मेला भी लगाया जाता है जिसे स्थानीय भाषा में ‘माता की जात’ कहा जाता है. मंदिर में प्रसाद के रूप में तेंदू नाम का फल बांटा जाता है. इस फल का स्वाद मिठाई की तरह ही मीठा होता है. निरार वाली माता के दर तक पहुंचने के लिए सिंगल रोड बना हुआ है. मुरैना की तहसील जौरा से पगारा डैम रोड तक सफर कर यहां पहुंचा जाता है. हालांकि मुैरना की निरार वाली माता के मंदिर से अब लोगों की आस्था जुड़ती जा रही है. बता दें कि 30 अप्रैल तक नवरात्रि की धूम देशभर में रही जिस दौरान हजारों लाखों की संख्या में लोगों ने माता मंदिरों में पहुंचकर सुबह शाम पूजन अर्चना भी की. इसके साथ ही लोग उपवास रखकर अपनी मन्नत को पूरा करने के लिए मां के समक्ष अपनी अर्जी भी लगाते हैं.

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024