Headlines
Firing in Govt Boys School

सांची के स्कूल में चली गोली, छर्रे लगने से एक बच्चा घायल

सांची। रायसेन जिले के सांची के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सांची के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई है जिस दौरान एक बच्चा घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक सांची के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई है जिस दौरान एक बच्चा घायल हुआ है जिसके बाद बच्चे को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य डीएन सक्सेना ने बताया कि सुबह प्रेयर के समय कक्षा 7 से मैदान की ओर आ रहा छात्र छररे लगने से घायल हुआ है लेकिन गोली किसने चलाई है पता नही चल सका। बताया गया कि यदि अन्य बच्चे कक्षा में होते तो कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी लेकिन अभी फिल्हाल एक ही बच्चा घायल है जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

सांची थाना प्रभारी दुर्जन सिंह बरबड़े ने बताया कि गोली चलने के बाद दीवार में छररे टकराकर बच्चे की पीट में लगे है, जिससे मामूली चोट आई हैं। जबकि दूसरी ओर मामले की जांच की जा रही है।

DOWNLOAD

Back To Top