सीएम हाय हाय के नारे लगाती दिखीं महिलाएं

  • सीएम हाय हाय के नारे लगाती दिखीं महिलाएं
  • रायसेन के उदयपुरा में विकास पर्व के दौरान विरोध
  • महिला आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज का किया विरोध

रायसेन के उदयपुरा में विकास पर्व के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम हाय हाय के नारे लगाए। मौजूद पुलिस भी महिलाओं को चुप कराने का भरपूर प्रयास करती दिखाई दी। जहां एक ओर सीएम अपने बड़े बड़े वादों का भाषण जनता को दे रहे थे तो दूसरी ओर महिलाओं मे आक्रोश देखा गया। हमारे सहयोगी सोनू कुशवाह के मुताबिक विरेाध करने वाली महिलाएं आशा कार्यकता है जो कि मांगे पूरी ना होने पर सीएम शिवराज का विरोध कर रही थीं। बताया गया कि महिला कार्यकर्ताओं द्वारा ही ग्राम ग्राम में सरकार की योजना का प्रचार किया जाता है लेकिन उनकी ही सरकार सुन नहीं रही है।


Back To Top