कनेरी में कई मोर हुए अज्ञात बीमारी का शिकार


रतलाम से सटे हुए ग्राम कनेरी में राष्ट्रीय पक्षी मोर की जिंदगी संकट में पड़ रही है। कनेरी में पिछले कुछ दिनों से मोर अज्ञात बीमारी का शिकार बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा मोरों की जिंदगी बचाने के लिए तमाम जतन करने के बाद भी अब तक करीब 3 तीन मोर उनके सामने मंदिर परिसर में ही मर चुके हैं जबकि 2 अब भी गंभीर बीमार हैं।

ग्रामीणों के अनुसार कनेरी के चारों और सैकड़ों की संख्या में मोर रहते हैं, जिनके खाने, पीने के लिए गांव के अम्बिका मंदिर और यज्ञशाला में जालियां लगाकर प्रबंध किया गया है। बताया गया कि बीमार मोर न ठीक चल पाते है और ना ही उड़ पाते है जिसके बाद ग्रामीण ने डायल 100 और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड राकेश सोलंकी और पशु सहायक मौके पर पहुंचे और मोरों को प्राथमिक उपचार के तौर पर ग्लूकोस और इजेंक्शन दिए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर गोपाल सिंह परमार वाहन से पहुंचे और मोरों को ग्रामीणों की मदद से रतलाम पशु चिकित्सालय लेजाया गया। डॉक्टरों के अनुसार मोरों के बीमार होने का कोई ठोकस कारण बता पाना मुश्किल हैं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024