किसान कलश यात्रा लेकर कोलारस पहुंचे किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर

मध्य प्रदेश में किसानो के सम्मान के लिए निकाली जा रही किसान कलश यात्रा शिवपुरी जिले के कोलारस में पहुंची जहां किसान कांग्रेस के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर का जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। कोलारस पहुंचकर किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष ने निजी गार्डन में किसान सभा को संबोधित करते हुये शिवराज सरकार पर किसानों के साथ दोहरी नीति अपनाने की बात कही। विधानसभा चुनाव को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि अब एक बार फिर जनता के साथ किसानों को जबाव देने का समय आ गया है।

You May Also Like

More From Author