गणेशगंज सरपंच के घर में ही नहीं बना शौचालय, कैसे बनेगा शौचमुक्त ग्राम

  • गणेशगंज सरपंच के घर में ही नहीं बना शौचालय, कैसे बनेगा शौचमुक्त ग्राम
  • सिवनी जिले की लखनादौन अंतर्गत है ग्राम गणेशगंज
  • मीडिया की सूचना पर सचिव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया
  • कागजी कार्यवाही में बहुत पहले ही बन चुका है शौचालय
  • मीडिया से दूर भागते नज़र आए सरपंच

सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव-गांव में शौचालय बनवा रही हैं। लेकिन एक ग्राम ऐसा है जहां खुद सरपंच के घर ही आधा अधूरा शौचालय निर्माण कराया गया है। मामला सिवनी जिले की लखनादौन अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशगंज का जहाँ सरपंच सचिव एवं पंच, ग्राम को शौच मुक्त करने में लगे है पर आश्चर्य की बात यह है कि यहां खुद सरपंच के घर में ही शौचालय नहीं बना हुआ है।

मीडिया की सूचना पर मौके पर पहुंचे सचिव ने भी माना है कि शौचालय का निर्माण अधूरा है। लेकिन सचिव भी इस बात पर लीपापोती करते नज़र आए। जानकारी के मुताबिक सरपंच के घर का शौचालय कागजी कार्यवाही में बहुत पहले ही बन चुका है। सवाल यह है कि जब सरपंच के घर ही शौचालय का पूर्ण निर्माण ना होने के कारण उपयोग नहीं हो पा रहा है तो अन्य ग्रामीणों के घरों में शौचालय कैसे बनेगा और यदि शौचालय नहीं बनेंगे तो ग्राम शौचमुक्त कैसे होगा।


Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024