सिवनी में अवैध वसूली करते पकड़ाया जबलपुर RTO उड़नदस्ता

SEONI | सिवनी : पिछले कुछ महीनों में जबलपुर आरटीओ का उड़नदस्ता सिवनी जिले के ग्रामीण इलाकों में देखा जा रहा है जिससे ट्रकों एवं बसों से अवैध रूप से उगाही करने की भी बात सामने आई है।

दरअसल, पिछले दिनों एक सफेद गाड़ी में सवार जबलपुर आरटीओ के उड़नदस्ते द्वारा ट्रक चालक से ओवरलोडिंग के नाम पर पैसों मांग करते हुए देखा गया। जब मीडिया ने उड़नदस्ते में सवार व्यक्तियों से पूछा हक क्या वह किसी कार्यवाही के संदर्भ में आए हैं तो उन्होंने बताया कि शहडोल में उनकी ड्यूटी लगी है और वे आरटीओ से मिलने के लिए शहडोल जा रहे है, जबकि एक ट्रक चालक ने उनके सामने ही मीडिया को सच्चाई बता दी। बात सामने आई की कुछ देर पहले आरटीओ उड़नदस्ता ओवरलोड के नाम पर 15 हजार रूपयों की डिमांड कर रहे थे परंतु चालक के पास पैसे ना होने पर उसके द्वारा ट्रक मालिक से बात कराई तब जाकर उड़नदस्ते के लोगों ने वाहन को छोड़ा।

मीडिया द्वारा जब उड़नदस्ते में सवार लोगों से पूछा गया कि जबलपुर से शहडोल के लिए सीधा मार्ग है फिर घंसौर तरफ से होते हुए क्यों जा रहे हैं तो इस पर वाहन में सवार तथाकथित आरटीओ कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जब इस संबंध में जबलपुर आरटीओ से फोन पर चर्चा करने के बाद उन्होंने बताया कि उड़नदस्ता का कार्यक्षेत्र एवं उनकी गतिविधियों का संचालन मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

कुल मिलाकर आरटीओ विभाग के उड़नदस्ते द्वारा कैमरे में कैद हो जाने के बाद जिम्मेदार भी कैमरे के सामने आने से कतरा रहे है और एक दूसरे पर अपनी जवाबदेही थोपते हुए बचते नजर आ रहे हैं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024