मध्य प्रदेश में फिर हुआ अपहरण, सिवनी जिले का मामला

सिवनी। चाकू की नोक पर चार नाबालिग छात्राओं के अपहरण का सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि चारो नाबालिग छात्राएं महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में पढ़ती है और सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी तभी एक बोलेरो गाड़ी में सवार चार लोगों ने डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के दिलबाग नगर में चाकू दिखाकर चारो छात्राओं को गाड़ी में बिठा लिया लेकिन लगभग 5 घंटे के बाद अज्ञात वाहन सवार आरोपियों ने छात्राओं को बेहोशी की हालत में कचहरी चौक पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित छात्राओं का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें नशीली दवा पिलाने के बाद मारपीट भी की। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित छात्राओ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी मिली है कि पुलिस ने वारदात के 8 घंटे बाद ही आरोपी गणेश और जितेंद्र वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मामले में सिवनी पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने बताया कि यह मामला परसों का है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में अपहरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण अब बच्चों के माता पिता उन्हे बाहर भेजने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो जाते हैं। अब देखाना यह होगा कि मध्य प्रदेश में आखिकर कब तक ऐसी वारदातों पर लगाम कसी जा सकेगी।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024