Seoni News

लखनादौन में पेड़ कटाई रोकने अर्धनग्न होकर पेड़ से चिपका व्यक्ति

सिवनी। जिले के नगर पंचायत लखनादौन द्वारा शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है जिनके बचाव के लिए एक अनोखा दृश्य सामने आया है, स्थानीय रहवासी ने पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए अर्धनग्न होकर पेड़ से चिपककर नगर पंचायत के निर्णय का विरोध किया है। वृक्षों को नगर पंचायत द्वारा काटे जाने के विरोध में रघुनाथ काॅलोनी में किराना दुकान का व्यवसाय करने वाले गोविंद दीक्षित ने पर्यावरण को बचाने के लिए पहले तो गुहार लगाई लेकिन नगर पंचायत के कर्मचारी जब नहीं माने तो गोविंद ने मजबूरन अर्धनग्न होकर पेड़ से चिपक कर पर्यावरण की रक्षा करने की ठान ली।

  • शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स निर्माण के लिए काटे जा रहे पेड़
  • लखनादौन नगर पंचायत द्वारा काटे जा रहे पेड़
  • रोड किनारे लगे पेड़ काटने का व्यक्ति ने किया विरोध
  • अर्धनग्न होकर पेड़ से चिपककर जताया विरोध

बताया जा रहा है कि की कई घंटो से पेड़े से चिपककर खड़े व्यक्ति को नगर पंचायत की टीम ने भी मनाने का प्रयास किया लेकिन व्यक्ति नहीं माना। बता दें कि नगर परिषद के द्वारा शहर में 75 शटर के शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सड़क के किनारे लगे बड़े पेड़ो को काट रही है। हालांकि मौके पर पहुच कर नायब तहसीलदार पूजा राय ने आश्वस्त कराया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024