सरकारी धान हो रही चोरी ? मीडिया ने हस्तक्षेप किया तो वापस भेजा ट्रक

सिवनी। ट्रक सहित सरकारी धान चोरी के कईं मामले पहले भी सामने आते रहे है, जहां एक ओर शायद ट्रांसपोर्टर ओर विभाग की मिली भगत से सरकारी अनाज की होली खेली जा रही है तो वहीं यदि कभी ट्रक पकड़ा जाते हैं तो शायद अधिकारी ही मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कर देते हैं। दरअसल सिवनी जिले के ग्राम साजपानी में मार्केटिंग सोसायटी लखनादौन द्वारा हाल ही में धान खरीदी की गई थी और खुले में रखी धान परिवहन का जिम्मा बालाजी ट्रांसपोर्टर के पास हैं, इसी वजह से खरीदी केंद्र से ट्रक में लगभग 8 लाख 49 हजार रूपये की सरकारी धान का चालान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गोदाम रानीताल लखनादौन के लिए ऑन लाईन हुआ था लेकिन परिवहनकर्ता बालाजी ट्रांसपोर्टर द्वारा तय स्थान पर सरकारी धान से भरे ट्रकों को ना ले जाकर नेशनल हाइवे से गुम स्थान पर ले जाया जा रहा था।

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि छिंदवाड़ा का यह वाहन है, और बालाजी टांस्पोर्ट से फोन आने पर भंडारन की समस्या बताते हुए ट्रक को छिंदवाड़ा लाने को बोला गया, वहीं पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो टोल नाका से वाहन वापस लाकर छपारा थाना में खड़े कराए गए।

उचूसब सहायक, महेंद्र जैन ने बताया कि एक ट्रक में 525 बोरी धान तथा दूसरे ट्रक में 625 बोरी भरी थी जो कि लखनादौन के बाबू लाल जैन गोदाम से लोड होकर आदिम जाती सेवा सहकारी समिति लखनादौन में खाली होना था।

नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी, सनद मिश्रा ने बताया कि भंडारण की समस्या थी और धान ना बिकने से किसानों का पेमेंट रूकने की आशंका था। हालांकि पुलिस के हतक्षेप के बाद ट्रक को वापस भेज दिया गया।

हालांकि यदि यह घटना मिडिया की नजरों में नही आती तो शायद 8 लाख रूपयों से अधिक की धान का चोरी के बाद बंदर बाट हो जाता।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024