गंजबासौदा, सिवनी, भोपाल, बुरहानपुर, सिरोंज, दसाई – विधानसभा चुनाव

mp election 2018 ganjbasoda bhopal sironj burhanpur dasai and lakhnadon jansampark

गंजबासौदा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा

गंजबासौदा : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 23 नवंबर को विदिशा जिले के विधानसभाओं से कांग्रेस प्रत्याशियों के सामर्थन में जनसभा की। आपको बता दें कि यह सभा विदिशा जिले के गंजबासौदा में आयोजित हुई जहां राहुल गांधी ने विपक्षीय की पार्टी पर जमकर हल्ला बोला।

सिवनी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लखनादौन में की जनसभा

सिवनी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सिवनी जिले के लखनादौन में सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला। भाजपा अध्यक्ष ने इस दौरान सरकार की योजनाओं को गिनाया कार्यक्रम के दौरान जिले की 4 विधानसभा के प्रत्यासी मंच पर मौजूद रहे।

भोपाल उत्तर विधानसभा में सीएम शिवराज ने प्रत्याशी के साथ किया रोडशो

भोपाल : भोपाल उत्तर विधानसभा प्रत्याशी फातमा रसूल सिद्दीकी के समर्थन में सीएम शिवराज ने रोड शो किया। इस दौरान महापौर आलोक शर्मा, उत्तर विधानसभा प्रभारी मनोज राठौर भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि डीआईजी बंगले क्षेत्र से यह रोड शो प्रारंभ हुआ जो कि मुख्य क्षेत्र में निकाला गया।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुरहानपुर में की जनसभा

बुरहानपुर : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के समर्थन में सभा की। आपको बता दें कि स्थानीय कमल तिराहे पर सभा आयोजित की गई जहां केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्षीय पार्टी पर जमकर हल्ला बोला।

सिरोंज में लक्ष्मीकांत शर्मा ने भाई के समर्थन में किया जनसंपर्क

सिरोंज : विदिशा जिले के सिरोंज में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा ने अपने भाई उमाकांत शर्मा के समर्थन में सिरोंज विधानसभा के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

सरदारपुर विधानसभा प्रत्याशी को लोगों ने केलों से तौला

धार : धार जिले की सरदारपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल ने दसाई में जनसंपर्क किया इस दौरान युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखने को मिली। आपको बता दें कि जनसंपर्क के दौरान बस स्टेंड क्षेत्र में प्रत्याशी संजय बघेल को लोगों ने केलों से भी तोला।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024