सिर्फ 3 लोगों को मिला PM आवास योजना का लाभ

  • सिर्फ 3 लोगों को मिला पीएम आवास योजना का लाभ
  • सिवनी जिले के छपारा ग्राम पंचायत का मामला
  • 28 नाम आए थे जिनमें से 3 लोगों को ही मिली पात्रता: सरपंच
  • ग्राम सभा कराकर लोगों के नाम जोड़े गए है: सरपंच
  • 2011 की सर्वें सूची में आए थे सिर्फ तीन नाम: जनपद सीईओ
  • जैसे निर्देश प्राप्त होंगे वैसा काम किया जायेगा: जनपद सीईओ

सिवनी जिले के छपारा जनपद अंतर्गत 54 ग्राम पंचायतें आती हैं जिसमें लगभग चार हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं। हमारे सहयोगी के मुताबिक लगभग 20 हजार की आबादी वाली छपारा ग्राम पंचायत में सिर्फ 3 हितग्राहियों को पात्रता मिली है। जानकारी के मुताबिक छपारा में लगभग 1200 परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं जो प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं।

ग्राम पंचायत सरपंच, पूनम सैयाम के मुताबिक 12 ग्राम पंचायत में 28 नाम आए थे और जब अवास बनने के लिए सर्वे कराया गया तो 3 हितग्राही ही पात्र पाए गए और बाकी नाम निरस्त कर दिए गए। बताया गया कि ग्राम सभा में आवेदन प्रस्तुत कराकर आॅनलाइन फीड कराए गए है और जल्द ही हितग्राहियों को लाभ दिया जायेगा।

जनपद पंचायत सीईओ, शिवानी मिश्रा के मुताबिक 2011 की सर्वे सूची में सिर्फ 3 लोगों के ही नाम आए थे और कई हितग्राही बच भी गए है। बताया गया कि आवासीय ग्राम सभा की गई और बचे हुए नामों को जोड़ा गया। अब जैसे निर्देश प्राप्त होंगे वैसा लाभ दिलवाया जायेगा।


Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024