Categories: Seoni News

आत्महत्या से पहले किया वीडियो रिकाॅर्ड, मांगा न्याय

सिवनी : सहारा इंडिया के एक एजेंट ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकाॅर्ड कर अपनी आप बीती बताई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 6 जून को एक सहारा इंडिया के एजेंट मुकेश सराठे ने सहारा इंडिया के आॅफिस में स्वयं पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन मुकेश सराठे की मृत्यु के बाद अब आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो सामने आया है जिसमें साफ तौर पर मुकेश सराठे सहारा इंडिया के ऐजेंट के तौर पर काम करने की बात कहते हुए कई लोगों का पैसा निवेश कराने की बात कह रहे हैं।

मुकेश सराठे ने वीडियो के माध्यम से बताया कि सहारा इंडिया परिवार में उन्होने लोगों का पैसा निवेश कराया लेकिन सहारा इंडिया के हालत खराब होने के कारण मुकेश सराठे मानसिक रूप से परेशान थे। आत्महत्या से पहले मुकेश ने उन सभी कस्टमर्स का पैसे वापस देने की मांग की है जिनके माध्यम से लोगों ने विश्वास कर सहारा इंडिया में अपना पैसा निवेश किया था लगभग 4 मिनट 43 सेंकेंड के इस वीडियो में मुकेश सराठे ने सहारा इंडिया के ऐजेंट तौर पर आप बीती बयां की है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024