Seoni News

लखनादौन बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर पार्टी पदाधिकारी ने लगाया आरोप

सिवनी। जिले के लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को का आरोप लगाते हुए ग्राम के ही एक पंच और भारतीय जनता पार्टी धूमा से अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने लखनादौन बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। दरअसल ग्राम जोबा में पुलिया, चबूतरा एवं पुलिया सह रिपटा निर्माण को लेकर धूमा बीजेपी नेता सुखराम झारिया ने लखनादौन मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है जिसके बाद अब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • ग्राम जोबा में निर्माण कार्यों से जुड़ा है मामला
  • पार्टी की अंतर्कलह खुलेआम की जा रही प्रदर्शित
  • धूमा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम झरिया ने लगाया आरोप
  • पहले अपने गिरेबान में झाकना चाहिएः लखनादौन मंडल अध्यक्ष

धूमा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम झरिया ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों की राशि मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन द्वारा सरपंच सचिव के साथ मिलकर राशि निकाल ली गई। वहीं, लखनादौन बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन ने पार्टी के ही नेता के आरोप लगाने पर बताया कि आरोप लगाने वाले पर ही कई केस दर्ज है जिसके लिए पहले उन्हे अपने गिरेबान में झाकना चाहिए।

कुल मिलाकर यह पूरा मामला सिवनी जिले के 2 मंडल संगठनों धूमा ओर लखनादौन के बीच मोर्चा अध्यक्षों के आरोप-प्रत्यारोप में झूलता दिख रहा है। साथी साथ ही ग्राम पंचायत जोबा के अन्य नागरिकों ने भी मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन पर ग्राम के सभी निर्माण कार्यों की ठेकेदारी लिए जाने की बात भी कही है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024