budhar shahdol

जुआ फड़ पर कार्रवाई करने गई पुलिस पर कुत्ते से कराया हमला

शहडोल। जुए के फड पर कार्यवाही करने गए पुलिसटीम पर पथराव का प्रयास किए जाने एवं एक पुलिस एसआई पर कुत्ते से हमला कराए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल बुढ़ार क्षेत्र का यह मामला है जहां पुलिस ने जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर एक घर में दबिश दी जहां मौके से 9 लोगों की गिरफ्तारी सहित 1 लाख रूपए से अधिक की राशि जप्त की गई है।

https://youtu.be/HyCiXM6aH0c

  • बुढ़ार के एक घर में पुलिस ने दी थी दबिश
  • पुलिस एसआई पर कुत्ते से कराया हमलाः एएसपी
  • मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया

जानकारी दी गई कि राजेश नामक व्यक्ति के मकान में पुलिस ने रेड मारी जहां मौके से 1 लाख रूप्यों से अधिक नगदी बरामद किए गए है। जानकारी दी गई कि कार्रवाई के दौरान एक व्यकित ने पुलिस एसआई पर कुत्ते से हमला कराया है। हालांकि मौके से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामियाब रहे।

Back To Top