करैरा की लगभग 20 दुकानों में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

Karera – शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे की कच्ची गली स्थित गुर्जर मार्केट में रात्रि करीब 2 बजे अचानक आग लग गई जिससे मार्केट में बनी लगभग 20 दुकाने आग की चपेट में आईं हैं। बताया जा रहा है कि उक्त मार्केट में ज्यादातर कपड़े की दुकाने थी। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो सका है। हालांकि आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। VIDEO

Back To Top