शिवपुरी। जिले में कांग्रेस मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के बीच तीखी नोकझोक का मामला सामने आया है जिसके बाद भाजपा विधायक ने अपनी जान का खतरा बताते हुए प्रदेश सरकार से उनकी सुरक्षा की गुहार की है। दरअसल शिवपुरी में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुए मप्र मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कोलारस भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के बीच मेडिकल काॅलेज के नामकरण को लेकर बहस होने की जानकारी मिली है।
जहां एक ओर भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मेडिकल काॅलेज होने की बात रखी गई तो कांग्रेस मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने एक शब्द बोलने नहीं दिया। जबकि दूसरी ओर इस मामले में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चुप्पी साधे रखी।
भाजपा विधायक ने बताया कि स्व माधवराव सिंधिया जी के नाम पर शिवपुरी में अनेक भवन है लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मेडिकल काॅलेज करने की बात पर मंत्री भड़क उठे। हालांकि भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री ने उन्हे सरेआम धमकी दी है जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों सहित कें्रदीय गृह मंत्री अमित शाह से भी की जाएगीा।
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More