Crocodile seen in house

शिवपुरी के एक घर में घुसा मगरमच्छ का बच्चा

शिवपुरी। शिवपुरी के चिंताहरण मंदिर के पास रहने बाला बाथम परिवार के घर में मगरमच्छ का बच्चे निकलने से लोगों में दहशत का माहौल है। मकान मालिक राजू बाथम ने बताया कि मगरमच्छ का बच्चा दिखने के बाद उसे रस्सी से बांधकर एक जगह बांध दिया गया जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। बताया गया कि पास में नदी नाला होने के कारण कई बार मगरमच्छ के बच्चे रहवासी इलाके में आ जाते हैं जिसके कारण रहवासियों को जान का खतरा बना रहता है। हालांकि कई बार वनविभाग और प्रशासन से क्षेत्र में जाली लगाकर सुरक्षा देने की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

DOWNLOAD

Back To Top