Shivpuri Police

शिवपुरी पुलिस ने जब्त किया 30 किलो गांजा, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। शिवपुरी में इस समय नशे का कारोबार जबरदस्त तरीके से हो रहा है। कुछ लोग इसमें अपनी जान से हाथ धो चुके हैं, जबकि कुछ लोग मरणासन्न अवस्था में आ गए हैं। इसी के चलते शिवपुरी पुलिस ने दो बाइक पर सवार कुल 5 युवकों को घेराबंदी कर धर दबोचा है जिनके कब्जे से पुलिस ने 30 किलो गांजा बरामद किया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं जिनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है, इस सूचना पर शिवपुरी एसपी ने अपनी टीम को निर्देशित किया जहां पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

DOWNLOAD

Back To Top