Girl Suicide in Shivpuri

शिवपुरी में युवती ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर की सुसाइट

शिवपुरी। शिवपुरी में एक नाबालिग युवती ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या की है। बता दें कि शिवपुरी के फिजिकल रोड पर बनी एक पानी की टंकी पर कईदेर तक चढ़ी रही जिसके बाद युवती ने उपर से छलांग लगा  दी। फिजिकल थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 17 वर्ष थी, जिसके पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से बात करने का प्रयास किया लेकिन युवती ने बिना कुछ कहे ही पानी की टंकी से छलांग लगा दी। आनन फानन में पुलिस युवती को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि युवती द्वारा की गई सुसाइट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

DOWNLOAD

Back To Top