Illegal Sagaon Wood

निर्माणाधीन घर में लग रही थी अवैध सागौन, वन विभाग टीम ने मारा छापा

सिवनी। सवनी जिले के आदेगांव नगर में वन विभाग की टीम ने छापामारक बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि लखनादौन वन बिभाग की टीम ने आदेगांव के नानू नेमा के निवास पर छापा मारा जहां निर्माणधीन भवन में अवैध सागौन लगाई जा रही थी। हालांकि टीम द्वारा सागौन की लकड़ियों को जब्त कर कार्यवाही की गई। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले भी टीम द्वारा छापा मारा गया था लेकिन स्टाॅफ की कमी के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी जबकि वन कर्मियों के साथ हाथापाई की भी खबर प्राप्त हुई थी।

 

Back To Top