कोलारस। अबैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस को सूचना देना एक दलित दिव्यांग युवक को काफी महंगा साबित हुआ है। दरअसल शिवपुरी जिले के इंदार थाना पुलिस को एक दिव्यांग दलित युवक ने अवैध शराब बिकने की सूचना दी थी। लेकिन युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने से नाराज शराब माफिया ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
हालांकि इस मामले में कोलारस एसडीओपी, अमरनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन पत्र आए हैं जहां दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है, हालांकि जांच के बाद कार्रवाई का अश्वासन दिया गया।
