शिवपुरी। जिले में एक डंपर पलटने से युवक के गिट्टी में दवने के बाद बमुश्किल लोगों ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला, जिसके बाद जाको राखे साइयां मार सके न कोई कहावत एक बार फिर चरीतार्थ हुई है।
दरअसल शिवपुरी के देहात थाना इलाके के सुभाष पार्क के पास एक गिट्टी से भरे डंपर पलट गया जिसके नीचे एक युवक के दबने की जानकारी मिली है, वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हाथों से ही गिट्टी हटाना शुरू कर दी और लगभग 20 मिनट की जद्दोजहद के बाद गिट्टी में दवे संजय नामक युवक को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली गई।
बताया जा रहा है कि यह डंपर मकान निर्माण के चल रहे कार्य के लिए गिट्टी लेकर आया था तभी सीवर चेंबर में पहिया फस जाने से डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसकी वजह से वहां से गुजर रहा एक युवक गट्टी में दब गया। हालांकि यदि समय रहते युवक को ना निकाला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More